HNN/ऊना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा के सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। अंडर-19 वर्ग में तीन लड़कियों चाहत मिन्हास, सिमरन और सारिका चौधरी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रैत कांगड़ा में 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होगी। अंडर-19 वर्ग में चार लड़कों निखिल ठाकुर, सुब्रत, आशीष, इशान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम ऊना में 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर को होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में ईशान अत्री, निखिल ठाकुर, आशीष, सुब्रत, चाहत, सिमरन, सारिका चौधरी शामिल हैं। यह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group