HNN/नाहन
इस दौरे के प्राथमिक उद्देश्य में उच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ साथ न्यायिक प्रणाली, वास्तविक जीवन की अदालती कार्यवाही का अवलोकन और अदालती शिष्टाचार को समझना, न्यायाधीशों, वकीलों और अदालत के कर्मचारियों सहित कानूनी पेशेवरों के साथ बातचीत करना, रजिस्ट्री, फाइलिंग अनुभाग और कोर्ट लाइब्रेरी जैसे विभिन्न न्यायालय विभागों के कामकाज की जानकारी प्राप्त करना शामिल रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न अदालतों में लाइव अदालती कार्यवाही देखने का भी अवसर मिला।
विद्यार्थियों ने न्यायमूर्ति रमेश बिंटा, न्यायमूर्ति केएस तांता, न्यायमूर्ति सुभाष कुमार, न्यायमूर्ति आशा ठाकुर के न्यायालय कक्षों का दौरा किया, जहां उन्होंने अदालती कार्यवाही देखी। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि इन दौरों की मदद से छात्रों को अदालती कार्यवाही और कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिलता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय का दौरा कानून के छात्रों के लिए एक बेहतर अनुभव था। इसने न्यायिक प्रक्रिया के व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ उनके सैद्धांतिक ज्ञान को पूरक बनाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group