लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार…….

Ankita | 14 सितंबर 2023 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 व 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पांगी में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए परिसर साक्षात्कार लिए जाएंगे।

अरविंद चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं और इससे अधिक उत्तीर्ण होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है। चयनित होने वाले युवाओं को 8 घंटे के रुपए 14000 से 15000 रुपए और 12 घंटे के 17000 से 19000 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थान पर सुबह 10.30 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें