लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लायंस क्लब नाहन की नई कार्यकारिणी का गठन

Ankita | 2 जुलाई 2023 at 10:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विनीत सिंघल प्रधान, सचिन चौहान महासचिव व राजीव बंसल बने कोषाध्यक्ष

HNN/ नाहन

समाज सेवा की अग्रणी संस्था, लायंस क्लब नाहन ने सत्र 2023 -24 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया है। क्लब द्वारा विनीत सिंघल को पुनः प्रधान पद के लिए चुना गया है जबकि सचिन चौहान को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सारी चुनावी प्रक्रिया का संचालन ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ। नव नियुक्त प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आने वाले वर्ष में क्लब राशन वितरण, रक्त दान, पर्यावरण से जुड़े प्रयासों जैसे विषयों में अपना विशेष योगदान देगा।

साथ ही 3 जुलाई को विश्व प्लास्टि मुक्त दिवस पर क्लब के प्रधान विनीत सिंघल ने आम जन से प्लास्टिक के उपयोग को रोकने व इसको पूर्णतः त्यागने के लिए आव्हान किया।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जहां एक तरफ पर्यावरण के लिए हानिकारक है वहीं इस से जन मानस की सेहत पर भी कुप्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, पियूष गर्ग, अनिल मल्होत्रा, दीपक खिंदरी,शोभित गर्ग, मुनीश गर्ग, अमित बंसल, परवेश, उमंग, सौरभ इत्यादि मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें