लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय वुशू स्पर्धा में ऊना को 3 गोल्ड, 4 सिल्वर व 4 ब्रांज

SAPNA THAKUR | 6 अक्तूबर 2021 at 10:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना ने 17वीं राज्य स्तरीय वुशू खेल प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 4 रजत तथा 4 कांस्य पदक जीते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला ऊना वुशू खेल संघ के महासचिव डॉ. मुनीश राणा ने बताया इस स्पर्धा में अलग-अगल भार की कैटेगरीज़ में जिला ऊना से 16 खिलाड़ियों ने लिया। यह प्रतियोगिता जिला बिलासपुर के चमलोग में 3-4 अक्टूबर को संपन्न हुई।

जिसमें ऊना के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए, जिला को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि ऊना के अनीश ठाकुर, कार्तिक व तरुणदीप सिंह ने स्वर्ण पदक तथा महक, तमन्ना जसवाल, साहिल व अभिषेक राणा ने रजत पदक जीता है। जबकि सतीश चौहान, रोहित, वंश ठाकुर व अर्जुन सिंह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्वर्ण पदक हासिल करने वाले तीनों खिलाड़ी जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में खिलाड़ियों का जिला वुशू खेल संघ के अध्यक्ष यशपाल रायजादा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। रायजादा ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, कोचिंग स्टाफ तथा बहडाला स्कूल के प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी हैं, जिनके प्रयासों से आज इस खेल में ऊना के नौनिहालां ने लाजबाव प्रदर्शन किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]