लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को पहुंचाएंगे घर द्वार – मोनी ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 2:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

प्रदेश कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के तहत हिमाचल प्रदेश में नई नियुक्तियां कर दी गई है। सोशल मीडिया हिमाचल के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने जिला सिरमौर में मोनी ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

जिला सिरमौर के नवनियुक्त सोशल मीडिया जिला प्रभारी मोनी ठाकुर ने बताया कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में रवि ठाकुर, नाहन विधानसभा क्षेत्र में सोमनाथ शर्मा, श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में अजय भारद्वाज, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विवेक धीमान तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में नारायण शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मोनी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों तथा जनविरोधी नीतियों को सोशल मीडिया तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहेगी। मोनी ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा सोशल मीडिया के राज्य अध्यक्ष अभिषेक राणा सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

मोनी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी तरह निभाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ के सदस्यों को पांचो विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया की टीम में जोड़ा जाएगा। यह टीम घर घर जाकर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी व जनविरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]