HNN / शिमला
कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पृथ्वी विक्रम सेन को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिस बारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। उन्होने आशा प्रकट की है कि पृथ्वी विक्रम सेन अपने नवदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेगें तथा संगठन व पार्टी कार्य को और सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगें।
कसुंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका सहित अन्य पदाधिकारियों ने पृथ्वी विक्रम सेन को भाजपा कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है तथा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का आभार व्यक्त किया है तथा कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group