लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस वाले की बेटी बनी मुक्केबाजी में विश्व चैम्पियन

PARUL | 3 नवंबर 2024 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अंडर 19 विश्व चैम्पियनशिप में जर्मन को दी धाँसू मुक्के की मार

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश ज्वालामुखी की बेटी वंशिका गोस्वामी ने अंडर नाइनटीन विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बाजी मार ली है।अमेरिका के कोलोराडो में संपन्न हुई 80 किलोग्राम वर्ग की इस प्रतियोगिता में वंशिका ने जर्मन की चैंपियन को कड़ी शिकस्त दी। वंशिका का एक एक मुक्का उसकी कामयाबी की कहानी कह रहा था।प्रदेश का नाम रौशन कर देश के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली वंशिका गोस्वामी की जीत पर न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं प्रदेश पुलिस में इस जीत पर सबसे ज्यादा खुशी और उत्साह का माहौल है। असल में वंशिका के पापा हिमाचल पुलिस के कारिंदे हैं। बेटी की इस जीत पर पूरे परिवार सहित पिता का सीना फक्र से चौड़ा हो रहा है।

जीत के बाद वंशिका गोस्वामी ने तिरंगे को ओढ़कर भारत माता की जय का नारा भी बुलंद किया तो वहीं इस जीत में गोल्ड मेडल लेने के दौरान सम्मान में भारतीय नेशनल एंथम की धुन को बजाया गया। वहीं वंशिका की जीत के बाद ज्वालामुखी में उसके परिवार को पूरे देश व प्रदेश से बधाईयों का सिलसिला मिलना शुरु हो चुका है।वंशिका की जीत की खुशी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वंशिका और उसके परिवार को बधाई दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]