लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में लायंस क्लब ने सम्मानित किए डॉक्टर

Ankita | 1 जुलाई 2023 at 6:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर आज लायंस क्लब नाहन ने नाहन के सरकारी व निजी चिकित्सकों को सम्मानित किया। प्रधान लायंस क्लब की अगुवाई में क्लब के सदस्यों ने विश्व चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में जा कर नव नियुक्त प्रधानाचार्य राजीव सूली, डॉक्टर श्याम कौशिक, डॉक्टर विशाल को सम्मानित किया गया।

वहीं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए काला अंब से डॉक्टर अजय गोयल, डॉक्टर पूनम गोएल व नाहन से डॉक्टर अमन को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष पर लायंस क्लब नाहन के प्रधान विनीत सिंघल ने कहा कि डॉक्टर समुदाय समाज में एक विशेष स्थान रखता है और दिन रात निस्वार्थ भाव से बीमार व्यक्तियों के लिए तत्पर रहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन सभी चिकित्सकों को सम्मानित करना क्लब के लिए सौभाग्य का विषय है। इस कार्यक्रम में लायन क्लब नाहन से प्रधान विनीत सिंघल,राजीव बंसल, सुखदेव चौहान, अनिल मल्होत्रा, पियूष गर्ग, शोभित गर्ग, ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]