HNN / नाहन
सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने नाहन में 55 वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में जिला के 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में नव्या ने पहला और यशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। लडक़ों में वर्ग में आरव गुप्ता पहले और रुद्राक्ष ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 आयु वर्ग में लड़कियों में अवंतिका ने पहला, ईशान्वी ने दूसरा जबकि लडक़ों में अक्षत तोमर ने पहला और आरव गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में अंडर-15 आयु वर्ग में ईशान्वी ने पहला, पावनी ने दूसरा और लडक़ों में अनंत अग्रवाल ने पहला और अनंत देव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों में पावनी ने पहला, नंदिनी गुप्ता ने दूसरा और लडक़ों में अनंत अग्रवाल व अंबरीश ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों में पलक और पावनी, जबकि लडक़ों में दिविक और अक्षय जैन ने पहले व दूसरे स्थान पर बाजी मारी। महिला वर्ग में पावनी ने पहला और पलक ने दूसरा जबकि पुरुष वर्ग में मेहुल ने पहला और मून ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 और अंडर-15 के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group