नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक माह में पकड़ी 24.17 ग्राम हेरोइन

ByPRIYANKA THAKUR

Oct 19, 2021

HNN / चंबा

चंबा पुलिस नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है। पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने पिछले करीब एक माह में अलग-अलग मामलों में 24.17 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें पुलिस ने सबसे पहले चंबा के एक युवक को 1.04 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था।

वहीं हटली पठानकोट मंडी एनएच पर पुलिस ने कांगड़ा के एक व्यक्ति को 3.89 ग्राम चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं पुलिस को 2 अक्टूबर को पंजाब से चिट्टे की खेप चंबा ला रहे दो व्यक्तियों को 10.63 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि सोने के दाम से भी ज्यादा चिट्टे के दाम होते हैं। 1 ग्राम चिट्टे की कीमत 5 से 6000 होती है। उधर एस अरुल कुमार पुलिस अधीक्षक चंबा ने बताया कि पुलिस ने अब तक नशे की खेप के साथ अलग-अलग मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

The short URL is: