लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नदी उत्सव के दौरान पांवटा साहिब में निकाली गई रैली को राम कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SAPNA THAKUR | 24 दिसंबर 2021 at 4:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मनभावन यमुना, पावन यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब से पांवटा बाज़ार होते हुए वाई प्वाइंट तथा वापिस यमुना घाट पहुंची। उपायुक्त के नेतृत्व में इस रैली में एनएसएस, एनसीसी व स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अधिकारी व कर्मचारियों तथा नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

बच्चों ने इस रैली के दौरान “बिना नदी जीवन बदहाली, नदी से आती है हरियाली ‘अपने अंदर जोश भरो, यमुना को अब साफ करो’ अब हमने यह ठाना है, यमुना को बचाना है” जैसे विभिन्न नारों के साथ स्थानीय लोगों को जागरूक किया तथा सभी को इस अभियान में भाग लेने को प्रेरित किया। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली में भाग ले रहे लोगों द्वारा यमुना घाट पर पहुंच कर साफ़-सफ़ाई की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में दो दिवसीय नदी उत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत पांवटा साहिब में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके उपरांत यमुना घाट पर साफ़ सफ़ाई की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि यमुना किनारे लगने वाली सभी पंचायतों में साफ़-सफ़ाई की जा रही है। इसके साथ ही जिला से सभी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, ताकि सभी को नदी बचाओ अभियान के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भविष्य में नदी किनारे कूड़ा नहीं फेंका जाए, यह केवल डंपिंग यार्ड या चिन्हित क्षेत्रों में डाला जाए, जहाँ इसकी प्रोसेसिंग हो सके। नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी है, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए भी नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]