लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चम्बा में 18 नवंबर से शुरू होगी मक्की की खरीद, 4 बिक्री केंद्रों में 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा

PARUL | 27 अक्तूबर 2024 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चम्बा

आकांक्षी जिला चम्बा में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। चम्बा में विभाग ने 4 बिक्री केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को सरकार की तरफ से 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जाएगा।

प्रदेश के किसानों की जी तोड़ मेहनत करने वाले किसानों के उत्थान के लिए निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। बाकी जिलों के मुकाबले चम्बा में 18 नवंबर से मक्की की खरीद शुरू की जाएगी। हाल ही के दिनों में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने मक्की की फसल को काटा है। इन दिनों मक्की की गुढ़ाई का कार्य किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

किसान प्राकृतिक खेती के महत्व को समझ रहे हैं। इसके सार्थक परिणाम भी अब मिलने लगे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान मंडी जिला में अब इस विधि से मक्की व अन्य फसलें उगा रहे हैं। प्राकृतिक विधि से किसानों द्वारा उगाई जाने वाली मक्की की खरीद सीधे राज्य सरकार द्वारा की जानी है। आतमा परियोजना के तहत लगभग जिला में करीब 330 किसानों को चिन्हित किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]