लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गगरेट विस क्षेत्र के लोगो को कंवर ने दी बड़ी सौगात, किया..

PRIYANKA THAKUR | 17 मार्च 2022 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गगरेट विस क्षेत्र के भंजाल में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के भू एवं जल संरक्षण विंग (बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत) 41.23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डाइवर्जन वॉल व कूल्ह सिंचाई परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि यह सिंचाई परियोजना ग्राम पंचायत भंजाल के गांव गोकल नगर में निर्मित की जाएगी।

भूमिपूजन के उपरान्त एक जनसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस परियोजना के बनने से 15 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 60 परिवारों को लाभ मिलेगा तथा प्रथम चरण की परियोजना एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजना के निर्मित होने से 171 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों एवं बागवानों को चैक डैम से कूल्ह बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भंजाल अप्पर और अमलैहड़ में सिंचाई के लिए 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने भंजाल अप्पर में पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर गांव में स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में केसर और दालचीनी की खेती को बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से नगदी फसलों को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं का आहवान किया।

इस अवसर पर गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सतपाल, बीजेपी महामंत्री प्रदीप शर्मा, रमेश हीर, प्रधान अप्पर भंजाल मीना कुमारी, उप प्रधान राजेश कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुशील, उप निदेशक ऊना अशोक कुमार, मंडलीय अभियंता श्याम सिंह, विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]