लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आम आदमी पार्टी की बैठक में हुई केजरीवाल की मंडी रैली पर चर्चा 

PRIYANKA THAKUR | 25 मार्च 2022 at 6:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / संगड़ाह

आम आदमी पार्टी की मंडल इकाई की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में संपन्न हुई। बैठक मे आगामी 6 अप्रैल को मंडी मे होने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के नवनिर्मित मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली मे कार्यकर्ता भेजने को लेकर समीक्षा की गई।‌

रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष तरुण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारी हितेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह कंठ, पुष्पेंद्र व रोशन आदि दो दर्जन के करीब पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रेणुकाजी मंडल की सभी 6 जोन इकाइयों का गठन किया गया तथा संगठनात्मक पहलुओं व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंडल अध्यक्ष तरुण ठाकुर व महासचिव सुरेंद्र सिंह आदि पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी बयान में दावा किया कि, बैठक मे रूपचंद, ईश्वर शर्मा, दीपक पुंडीर व सुरेंद्र सिंह आदि जहां कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए वहीं, बृजेश ठाकुर, नरेश चौहान, प्रकाश चंद व पिंकू चौहान भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कुल 8 लोगों के आज पार्टी मे शामिल होने का दावा किया गया। कस्बे में इस साल हुई पार्टी की यह पहली बैठक है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]