लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

SC मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान का ऐलान,27में कांग्रेस का सुपड़ा करेंगे साफ

Shailesh Saini | 30 अक्तूबर 2025 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विकास की गति शून्य, सुक्खू सरकार कर रही सरकारी संस्थानों पर तालाबंदी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने आज स्पष्ट किया कि मोर्चा, प्रदेश में केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं और पूर्व भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती पर ज़ोर देते हुए, मनीष चौहान ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला।मनीष चौहान ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सभी विकासात्मक योजनाएँ, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए हैं, वह प्रदेश के हर गाँव और हर घर तक पहुँचें। मोर्चा ज़मीनी स्तर पर काम करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित न रहे।

विकास की गति शून्य, कांग्रेस कर रही ‘संस्थानों पर तालाबंदी’

चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की बदले की भावना के कारण प्रदेश में विकास की गति पूरी तरह से शून्य हो गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए खोले गए कई महत्त्वपूर्ण सरकारी संस्थानों पर ताले लगाना निराशाजनक है।”सरकारी संस्थानों पर ताले लगाना प्रदेश के विकास को रोकने और जनता को सुविधा से दूर करने जैसा कदम है।

इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार विकास के प्रति गंभीर नहीं है, बल्कि केवल राजनीतिक विद्वेष के आधार पर काम कर रही है।” मनीष चौहान ने जनहित में बंद किए गए सभी संस्थानों को तत्काल बहाल करने की माँग की।

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में 2027 की तैयारीमोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के संगठनात्मक नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल जैसे अनुभवी नेता का मार्गदर्शन मोर्चा के लिए एक बड़ी शक्ति है।उन्होंने आगे कहा, “हम सब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी और पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में मिलकर काम करेंगे।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है:

अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश की जनता को कांग्रेस के झूठे वादों और विकास विरोधी नीतियों से अवगत कराएगा, और 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ करके हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएगा।

“मनीष चौहान ने अंत में कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा ज़ोर-शोर से पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को जनता के सामने रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश की जनता विकास और विनाश के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से समझ सके।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]