लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: कीव में सख्त कर्फ्यू का ऐलान, जो भी बाहर दिखाई देगा उसे….

SAPNA THAKUR | 26 फ़रवरी 2022 at 5:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने शहर में आज शाम पांच बजे से (स्थानीय समयानुसार) कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जो भी बाहर दिखाई देगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले को दुश्मन माना जाएगा। बता दें कि रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है।

पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें