Himachalnow / शिमला
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना, पांच जगह तापमान माइनस में
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तापमान में गिरावट आएगी। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। बिलासपुर और मंडी में सुबह-शाम घने कोहरे को लेकर 29 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ब्लैक आइस से बढ़ी फिसलन
प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। ताबो समेत पांच स्थानों का तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ब्लैक आइस जमने लगी है, जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ रही है। चंबा जिले में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। शिमला सहित 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है।
58 दिनों से सूखा, बारिश में भारी कमी
हिमाचल में इस बार सूखे की स्थिति बनी हुई है। 1 अक्तूबर से अब तक सामान्य से 98% कम बारिश हुई है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में इस अवधि में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी है। नवंबर में अब तक केवल 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 99% कम है।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 20°Cकुल्लू: न्यूनतम 4°C, अधिकतम 19°Cकांगड़ा: न्यूनतम 9°C, अधिकतम 23°Cसोलन: न्यूनतम 9°C, अधिकतम 22°Cचंबा: न्यूनतम 5°C, अधिकतम 19°Cमंडी: न्यूनतम 6°C, अधिकतम 18°Cबिलासपुर: न्यूनतम 8°C, अधिकतम 21°Cसिरमौर: न्यूनतम 6°C, अधिकतम 20°Cऊना: न्यूनतम 10°C, अधिकतम 23°Cहमीरपुर: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 22°Cसुंदरनगर: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 19°Cकेलांग: न्यूनतम -4°C, अधिकतम 15°C
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





