बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मीना चंदेल ने खेती के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करते हुए ‘इनोवेटिव फार्मर अवार्ड’ अपने नाम किया है। नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। मीना चंदेल देश की पहली महिला किसान बनी हैं, जिन्होंने अपने ग्रीनहाउस में ‘डायस’ नामक विदेशी किस्म के फूल का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है।
2018 से की विदेशी फूलों की खेती
मीना चंदेल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में विदेशी फूलों की खेती की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायु फूलों की खेती के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे उन्हें इस क्षेत्र में विशेष सफलता मिली। उनके इस नवाचार से प्रेरित होकर प्रदेश के कई किसान भी अब विदेशी फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं।
युवाओं को दी खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा
पुरस्कार मिलने पर मीना चंदेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे गर्व महसूस हो रहा है और खुशी है कि मेरे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इसके लिए मैं भारत सरकार और कृषि मंत्रालय का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं।” उन्होंने प्रदेश के युवाओं से खेती में नए प्रयोग करने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





