Aaj Ka Rashifal : 9 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और कौन रहेगा सतर्क, जानें अपनी राशि के अनुसार।
मेष राशि
सामान्य दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और उधार दिया धन वापस मिल सकता है। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन तनाव के चलते थकान रह सकती है। उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है। आय में वृद्धि होगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सिरदर्द संभव है। उपाय: लक्ष्मी नारायण का ध्यान करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। कामकाज में जोखिम न लें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी। मानसिक तनाव से थकान हो सकती है। उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।
कर्क राशि
दिन व्यस्त रहेगा। टाले गए काम पूरे करने की कोशिश करें। पिताजी की मदद से रुके काम बनेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। थकान रह सकती है। उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
जल्दबाजी से बचें। बिजनेस में लाभ होगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार और प्रेमी का साथ मिलेगा। मानसिक अशांति रह सकती है। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि – मेहनत का फल
दिन उत्साह से भरा रहेगा। मेहनत से आर्थिक लाभ होगा। खुद पर भरोसा रखें। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में संयम जरूरी है। उपाय: हरे फल का दान करें।
तुला राशि – भाग्य का साथ और प्रगति
भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। योग से लाभ मिलेगा। उपाय: मां सरस्वती का पूजन करें।
वृश्चिक राशि – कार्य में व्यस्तता और सराहना
काम की व्यस्तता रहेगी। कार्य की सराहना होगी। राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। उपाय: लाल वस्त्र का दान करें।
धनु राशि – उपलब्धियां और खुशियां
खुशियों से भरा दिन रहेगा। प्रमोशन या रुका धन मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियों से घर का माहौल खुशनुमा होगा। टेंशन कम होगी। उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मकर राशि – शुभ समाचार और लाभ
दिन शुभ समाचार लाएगा। धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं। संतान सुख संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि – संयम और नए संपर्क
संयमित व्यवहार रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए संपर्क बनेंगे। संतान से सुख मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी संभव है। उपाय: नीले कपड़े पहनें और शनिदेव को तिल अर्पित करें।
मीन राशि – निर्णय में सावधानी
फैसले सोच-समझकर लें। योजनाएं सफल होंगी। परिवार की समस्याएं सुलझेंगी। अत्यधिक सोच से बचें। उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





