लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / 17 सितम्बर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 सितंबर 2025 at 4:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कई राशियों को सफलता मिलेगी, कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है, पार्टनर से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें ताकि रिश्ते संभल सकें। मानसिक तनाव रह सकता है। उपाय: हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं।

वृषभ राशि
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि
किसी कार्य को लेकर बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश से बचें, व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। उपाय: तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

कर्क राशि
परिवार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में नया पार्टनर जुड़ सकता है, नए कार्य की शुरुआत संभव है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा, मनमुटाव दूर होगा। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि
पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। व्यापार में सहयोगियों से विवाद संभव है, नुकसान के चांस हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत पार्टनर के साथ करेंगे। मांगलिक कार्य संभव हैं, मान-सम्मान बढ़ेगा। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि
लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: मां सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ा ऑफर मिल सकता है, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

धनु राशि
नया काम शुरू न करें, कर्ज से बचें। व्यापार में सहयोगी साथ छोड़ सकते हैं, धन हानि हो सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। उपाय: पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं।

मकर राशि
मानसिक दबाव रहेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यापार में आर्थिक सुधार होगा, आय के नए स्रोत मिलेंगे। वाद-विवाद से बचें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि
किसी अपने के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा, लाभ के योग हैं। संपत्ति विवाद से मन अशांत रहेगा। तनाव से बचें। उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।

मीन राशि
धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में नया काम शुरू करने का विचार है, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। उपाय: मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]