32 वर्षीय महिला ने घर में निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम

HNN / ऊना

जिला ऊना के बंगाणा में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद जब परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया तो उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान 32 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि उनकी बहू आशा ने गलती से घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले आए।

यहां जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया तो चिकित्सकों ने उसे ऊना रैफर कर दिया, यहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही, पुलिस प्रभारी बंगाणा प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कुछ कहा जा सकता है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Posted

in

,

by

Tags: