लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

30 वर्षीय महिला ने पेड़ से लगाया फंदा, पति की मौत से थी..

SAPNA THAKUR | 21 मई 2022 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के तहत ग्राम पंचायत गगवाल के गांव हगवाल के वार्ड नंबर नौ में एक महिला ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी स्व. कुलदीप कुमार निवासी गांव हगवाल के रूप में हुई है। महिला अपने पति की मृत्यु के बाद से ही मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।

जिस कारण उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस द्वारा नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है तथा डमटाल थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी घर से अचानक कही चली गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उर्मिला का शव घर के बाहर जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]