HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर के एक गांव में एक युवती की साइलेंट हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय हिमानी ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार ग्राम पंचायत कंदरौर के रूप में हुई है। बता दें कि हिमानी ग्राम पंचायत उपप्रधान राकेश ठाकुर की सगी भतीजी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बीते कल भी हिमानी अपने कॉलेज के लिए गई थी। वह कॉलेज से करीब 4 बजे कंदरौर चौक पर पहुंची और थोड़ी देर के लिए अपने पिता सुरेश कुमार की दुकान पर रुकी। जिस दौरान उसने आइसक्रीम खाई और उसे कहने के बाद पानी पिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद वह अपने घर के लिए निकल गई। घर पर पहुंचते ही उसने अपनी मां से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई। लेकिन कुछ समय बाद उसका सिर घूमने लगा। जिसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





