लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

13वां दिन- पुलिस भर्ती के लिए युवाओं में उत्‍साह, अब तक इतने उम्मीदवार हुए पास

PRIYANKA THAKUR | 6 दिसंबर 2021 at 2:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए भर्ती चली हुई है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 205 और महिला कांस्टेबल की 68 व 20 पद पुरुष चालक के हैं। आज भर्ती का 13वां दिन है, सुबह से ही पुलिस मैदान धर्मशाला में भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। गौरतलब हो कि इस बार पुलिस भर्ती पारदर्शिता के साथ चल रही है। वही , कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

अब तक इतने उम्मीदवार हुए पास
पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। तीसरे दिन 689, चौथे दिन 679 , पांचवें दिन 654 , छठे दिन 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702, आठवें दिन 671, नौंवे दिन 670, दसवें दिन 674, ग्यारहवें दिन 623 और 12वें दिन 709 युवाओं ने ग्राउंड पास किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]