लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

1 सप्ताह में तेंदुए का दूसरा हमला, अब मजदूर को किया लहूलुहान

SAPNA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 11:23 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-जाम्बला संपर्क मार्ग पर एक तेंदुए ने मजदूर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मजदूर घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु सीएचसी डैहर पहुंचाया गया। फिलहाल मजदूर की हालत खतरे से बाहर है तथा उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर सुबह के वक्त काम पर जा रहा था। इसी दौरान डैहर के गासिनाला में तेंदुआ मजदूर पर अचानक ही झपट पड़ा। हमला करने से मजदूर बुरी तरह से लहूलुहान हुआ जिसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही तेंदुए की बढ़ती दहशत से लोग काफी सहमे हुए हैं। तेंदुए का यह 1 सप्ताह में दूसरा हमला है। इससे पहले भी तेंदुए ने 16 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]