हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के नेतृत्व में किसानों व बागवानों ने मंगलवार को सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने बेदखली और घरों की तालाबंदी पर रोक लगाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ चक्का जाम और जमकर नारेबाजी की।
शिमला
किसानों का सचिवालय तक मार्च और चक्का जाम
टाॅलैंड से सचिवालय तक रैली निकालने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के पास चक्का जाम कर दिया। इस दौरान जब वे बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका, जिससे हल्की धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सेब के बागानों को बचाने की मांग
सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी के संजय चौहान ने कहा कि मानसून में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हिमाचल में भूस्खलन और मिट्टी कटाव का खतरा बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सेब के बगीचे सिर्फ अतिक्रमण नहीं हैं, बल्कि यह मृदा स्थिरता, वन्यजीवों के आवास और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो हजारों किसानों की आजीविका को सहारा देते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group