HNN/ चंबा
जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां पंजाब के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की जान चली गई है। इसके अलावा तीन अन्य श्रद्धालु जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी मकान नंबर 11393, नया सुभाष नगर, गली नं. 6 बस्ती जोधवाल लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं हादसे में घायलों की पहचान चालक संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं. 1, माता काली नगर फिलौर जालंधर (पंजाब), 36 वर्षीय कर्ण पुत्र प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गाड़ा रोड फिलौर जालंधर (पंजाब) और 32 वर्षीय राहुल कुमार प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गाड़ा रोड फिलौर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सभी दोस्त पवित्र मणिमहेश यात्रा के 26 अगस्त 2024 को होने वाले छोटे शाही न्हौण के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए चंबा आ रहे थे। इस दौरान भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पेट्रोल पंप बनीखेत व लाहड़ के बीच तलगुट गांव के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
हादसे में कार सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर सिविल अस्पताल डलहौजी भिजवाया, जहां चिकित्स्कों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





