HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल का युवा खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर प्रो कबड्डी लीग में बेंगलुरु बुल्स के कप्तान होंगे। बता दें कि महेंद्र ठाकुर सेना में कार्यरत हैं और लंबे समय से बंगलूरू बुल्स के लिए खेल रहे हैं। वह डिफेंडर और लेफ्ट कवर प्लेयर हैं। वह 10 बार हिमाचल और छह बार सर्विसेज की ओर से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
मंडी जिले की बल्ह घाटी के मलवाणा गांव के रहने वाले महेंद्र ठाकुर को बंगलूरू बुल्स का कप्तान बनाए जाने का समाचार जैसे ही छोटी काशी पहुंचा तो कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कबड्डी संघ मंडी के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा और कोच हर्ष ठाकुर ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





