लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / 17 जनवरी 2025 का राशिफल, सभी राशियों के लिए अवसर, सतर्कता और भविष्य के संकेत

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : 17 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में दिन का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बेवजह क्रोध करने से बचें, नहीं तो परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च बढ़ेगा और घर के रिनोवेशन से जुड़े काम भी शुरू हो सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वृषभ राशि

आज का दिन शौक और मौज से जुड़ी चीजों की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी होगा। कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बुद्धि और विवेक से विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय के स्रोत बढ़ेंगे और रुके हुए कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। परिजनों से सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। पुराने कर्ज से जुड़ा विषय फिर सामने आ सकता है।
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासतौर पर बाहर के खाने से परहेज करें। बिजनेस में आधुनिक तरीकों को अपनाने से लाभ होगा। परिवार के लोग आपके हर काम में सहयोग देंगे और मन प्रसन्न रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। धार्मिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। बेवजह क्रोध करने से बचें। भाई-बहनों को दी गई सलाह कारगर साबित होगी। ससुराल पक्ष से दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नए विचारों से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम की संभावना बन सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और विरोधियों से सतर्क रहें। किसी समस्या को नजरअंदाज न करें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर करने का प्रयास करेंगे।
उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन खर्चों से जुड़ा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन धन-धान्य में वृद्धि से संतोष मिलेगा। बिजनेस में कोई काम अटक सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुराना लेन-देन परेशानी का कारण बन सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु राशि

आज जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। तनाव दूर होगा और अधूरे कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्र कोई निवेश से जुड़ा सुझाव दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। घर के किसी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

आज आय में सुधार देखने को मिलेगा और डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नई जगह आवेदन कर सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छी तरह निभाएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में कुछ कठिनाइयों के बावजूद काम पूरे होंगे। पिता की किसी बात से मन परेशान रह सकता है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। अविवाहित लोगों की नए साथी से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाकर रखें।
उपाय: गरीबों को काले तिल दान करें।

मीन राशि

आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और अच्छे खान-पान का आनंद उठाएंगे। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और मित्रों का दायरा बढ़ेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]