Himachal Weather / राज्य में मौसम शुष्क, कई जिलों में शीत लहर, तापमान और वर्षा हिमपात का पूर्वानुमान

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 16 Jan 2026, 6:59 PM | Updated: 16 Jan 2026, 6:59 PM 1 min read

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क दर्ज किया गया है और कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। आगामी दिनों में कुछ जिलों में वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है।

शिमला

पिछले 24 घंटों का मौसम विवरण

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क दर्ज किया गया है। राज्य के बरथिन में भीषण शीत लहर व हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना में शीत लहर दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान सोलन में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान ताबों में -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान इस प्रकार रहे। शिमला का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस तथा मनाली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शीत लहर की चेतावनी

दिनांक 16 जनवरी को राज्य के जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।

वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान

दिनांक 16 से 19 जनवरी को राज्य के जिला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

शिमला शहर का मौसम अनुमान

दिनांक 16 जनवरी को शिमला शहर में आसमान मुख्यतः साफ रहने तथा 17 से 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शिमला शहर का अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।