खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 15 जनवरी को बिलासपुर में होंगे
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के लिए हिमाचल प्रदेश में चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 15 जनवरी को बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित हैं खेलो इंडिया जनजातीय खेल
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026) का आयोजन 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है। इन खेलों में एथलेटिक्स, तैराकी, भारोतोलन, कुश्ती, हॉकी और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
कई खेल विधाओं में होंगे मुकाबले
एथलेटिक्स में पुरुष व महिला वर्ग के लिए विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं, तैराकी में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई एवं रिले इवेंट्स, भारोतोलन में अलग-अलग वजन वर्ग, कुश्ती में फ्री स्टाइल व ग्रीको-रोमन तथा महिला कुश्ती स्पर्धाएं शामिल रहेंगी।
अनुसूचित जनजाति खिलाड़ियों के लिए ट्रायल
इन खेलों में भाग लेने के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़ियों हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में ओपन आयु वर्ग के लिए होंगे। पात्र खिलाड़ियों के पास वैध एसटी प्रमाण पत्र तथा हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
यात्रा भत्ता देय नहीं होगा
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा साझा की गई है।