लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

हिमाचल की सुक्खू सरकार अब फिर लेगी इतने करोड़ रुपए का कर्ज…….

Ankita | 29 जून 2023 at 4:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार एक बार फिर से कर्ज लेगी। बता दें सुक्खू सरकार ने 1000 करोड़ रुपए लोन लेने लिए अधिसूचना जारी की है। एक महीने में दूसरी बार सरकार कर्ज लेने जा रही है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ 78 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं बुधवार देर शाम को वित्त विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले 1 जून को भी सरकार ने 800 करोड़ रुपए कर्ज लिया था।

अब 30 दिन में ही दूसरी बार फिर से कर्ज लिया जा रहा है। अधिसूचना के तहत, 1000 करोड़ रुपए लोन 500-500 करोड़ रुपए की दो अलग-अलग मदों में लिया जाएगा। यह 5 जुलाई तक राज्य सरकार के खजाने में आएगा। राज्य सरकार को यह लोन 15 साल की अवधि यानी 2038 तक लौटाना है। मौजूदा वित्त वर्ष के तीन महीने में ही सुक्खू सरकार 1800 करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है। वर्तमान में सरकार पर करीब 78 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]