नाहन।
ज़िला सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा की पहली बैठक जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में शनिवार को चलो ठीक आयोजित हुई। यह बैठक जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि इस बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में जहां हर बूथ पर 10-10 किसान प्रहरी नियुक्त करने को लेकर रणनीति तैयार की गई तो वहीं बैठक के बाद प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा के द्वारा प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देष्टा ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी युगांतकारी योजनाओं के माध्यम से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने का ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध किया है।
देष्टा ने इस बात पर जोर दिया कि इन योजनाओं को अंतिम किसान तक पहुँचाने के लिए मोर्चा ने एक महत्वाकांक्षी ‘मिशन रणनीति’ तैयार की है। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक जिला में, हर बूथ के ऊपर 10-10 ‘किसान प्रहरी’ खड़े किए जाएंगे।
इन प्रहरियों का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और किसानों की समस्याओं को सीधे पार्टी मंच तक पहुँचाकर मजबूत सेतु का काम करना है। संजीव देष्टा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस पूरी तरह से किसान विरोधी है।
उन्होंने आक्रामक लहजे में कहा, “झूठी गारंटियों के सहारे प्रदेश में बनी यह कांग्रेस सरकार जनता की और विशेषकर प्रदेश के अन्नदाताओं की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है।
गारंटियों का पिटारा लेकर आए ये नेता अब मुँह छिपा रहे हैं। देष्टा ने आरोप लगाया कि सरकार की लचर नीतियों के कारण आज किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, क्योंकि वादे सिर्फ कागज़ी रह गए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
इस प्रेसवार्ता में प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा,जिला सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश सिंह सैनी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनियाल, किसान मोर्चा के पदाधिकारी निहाल सिंह व प्रेम ठाकुर, तथा पाँचों विधानसभा के बारह मंडलों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





