HNN/सोलन
जिला सोलन की पुलिस टीम एक बार फिर नशे तस्करों को पकड़ने में कामयाब रही है। बता दें कि अभी कुछ पहले ही पुलिस ने 5.11 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान 22 वर्षीय शिवम निवासी बसाल हुई थी। पुलिस ने जब शिवम से पूछ्ताछ की तो उसने बैकवर्ड लिंक का खुलासा किया था।
पूछताछ के दौरान शिवम ने बताया कि यह सप्लाई उसे हरियाणा के पंचकूला क्षेत्र से की जाती थी। पुलिस ने बताया कि पंचकूला के सप्लायर को पंजाब के जीरकपुर में पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सौरव पुत्र लक्ष्मी चंद के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की जांच से पता चला है कि यह दोनों आरोपी बीते दो वर्षों से सोलन के स्थानीय युवकों को चिट्टे की सप्लाई कर रहे हैं। जिसमें चिट्टे की सप्लाई बसाल के चार लड़कों को की जाती थी। बता दें कि चारों युवकों को यह सप्लाई करीब 50 बार होती थी। जिसके बाद चारों युवक चिट्टे को आगे बेचते थे। एक बार में स्थानीय युवकों द्वारा 30 से 50 ग्राम चिट्टा बेचा जाता था।
जानकारी के मुताबिक, सोलन पुलिस करीब डेढ़ महीने में बाहरी राज्यों के 15 चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह सप्लायर दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के रहने वाले होते हैं। इसमें एक नाईजीरियन भी है। गौरव सिंह एसपी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





