लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष के लोग गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 10 अक्तूबर 2021 at 10:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट, ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप

HNN/ मंडी

प्रदेश के जिला मंडी में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहित महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही मौके से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया है जिसमें विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर गंभीर आरोप जड़े हैं। मामला पधर उपमंडल के द्रंग की पाली पंचायत के मसेरन गांव का है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी 50 वर्षीय शीतला देवी का शव गौशाला के निकट पेड़ से फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। फंदे से लटके शव को देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए।

इस दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें महिला ने अपने ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद मृतक महिला के मायके वालों से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मायके पक्ष की माने तो मृतक महिला के ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था।

इतना ही नहीं ससुरालियों ने महिला को घर से बाहर तक निकाल दिया जिसके चलते वह बीते कई वर्षों से गौशाला में रहने को मजबूर थी। सूत्रों की माने तो महिला ने ससुरालियों पर अपनी जान के खतरे का भी अंदेशा जताया था। ऐसे में यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी गहनता से जांच में जुट गई है। लिहाजा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

वही मौके से मिले सुसाइड नोट और मायके पक्ष की शिकायत के बाद 498, 306 आइसीपीसी के तहत मामला दर्ज कर मृतक महिला के पति, जेठ, जेठानी और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें