लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अनुबंध कर्मियों को दी बड़ी राहत

NEHA | 7 सितंबर 2024 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अनुबंध कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की कि जिन अनुबंध कर्मियों ने दो साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें अब साल में एक बार नियमित किया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री आदि हिमानी चामुंडा देवी रज्जू मार्ग निर्माण का मामला अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस परियोजना को शुरू करने की समयसीमा तय नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस रज्जू मार्ग के लिए आमंत्रित निविदा को निरस्त नहीं किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हिमाचल के हितों को बेचा और हम इन्हें वापस ला रहे हैं। प्रदेश सरकार ऊर्जा जल विद्युत नीति में बड़ा बदलाव कर रही है। 40 साल बाद बिजली के सभी प्रोजेक्ट वापस होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नई पॉलिसी लाई है, अब उसी के तहत टेंडर हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब हिमाचल पंप स्टोरेज पॉलिसी लाने जा रही है। 23 प्रोजेक्टों को पंप स्टोरेज आधार पर बनाया जाएगा। इसके आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे 22 हजार 47 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। हिमाचल के नालागढ़ में देश का पहला ग्रीन हाइड्रो पावर उत्पादन वाला प्रोजेक्ट बनेगा। आठ महीने में यह तैयार हो जाएगा। कोई भी प्रोजेक्ट उम्रभर के लिए किसी को नहीं देंगे। प्रदेश में 20990 मेगावाट क्षमता की 953 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 11,251 मेगावाट क्षमता की 179 परियोजनाओं का दोहन पहले ही कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]