लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत

Ankita | 31 जुलाई 2023 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीएम ने धारकंडी क्षेत्र में नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया

HNN/ कांगड़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु चंबा जिला के प्रवास के लिए शिमला से चौपर के माध्यम से रवाना हुए थे मौसम खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए गगल हवाई अड्डे पर चौपर की लैंडिंग करवानी पड़ी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को पिछले दिनों भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी दी तथा शाहपुर को विशेष बजट देने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, चमियारा, भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली आदि पंचायतों में भारी नुक्सान हुआ है।

पठानिया ने बताया कि सीएम ने गगल से ही हेलीकॉप्टर द्वारा चंबा रवाना होते हुए धारकंडी क्षेत्र में बारिश से हुए नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया तथा शाहपुर के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि आपदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं तथा स्वयं राहत तथा पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी ले रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग को लाभाविंत करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]