HNN / राजगढ़
उपमंडल राजगढ़ में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजे के 50 टीन पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम यशवंतनगर के आसपास सामान्य गश्त पर थी। इसी बीच सनौरा से गिरीपुल की तरफ आ रही एक बोलेरो पिकअप नंबर-एचपी ए-7120 को पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका।
तलाशी के दौरान पिकअप में प्लास्टिक की क्रेट लदी हुई थी, जिसके नीचे बिरोजा के 50 टीन बरामद हुए। पुलिस द्वारा बिरोजे से संबंधित कागजात मांगने पर वाहन चालक कोई कागजाज पेश नहीं कर सका। लिहाजा पुलिस ने 50 टीन बिरोजा अपने कब्जे में ले लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह व्यक्ति बिरोजा कहां से लाया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group