बलबीर ठाकुर के प्रदेश कार्य समिति में जाने पर अब शिलाई और रेणुका जी को मिला प्रतिनिधित्व……
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा शिलाई के शिल्ला निवासी साधुराम चौहान को जिला सिरमौर भाजपा में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जडें और अधिक मजबूत करते नोहरा धार निवासी दिनेश ठाकुर को जिला भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां यह भी बता दें कि जिला भाजपा में महामंत्री पद पर हरिपुरधार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बलबीर ठाकुर नियुक्त थे। मगर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बलबीर ठाकुर को प्रदेश भाजपा कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्ति देकर संगठन को इस क्षेत्र में अधिमान देकर पार्टी को मजबूती दी है।
लिहाजा प्रदेश कार्य समिति में जाने के बाद बलबीर ठाकुर ने एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत को अपनाते हुए अपने पद से जिला भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। इन सभी नियुक्तियों को लेकर उनके समर्थकों के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया गया है।
बलबीर ठाकुर का कहना है कि निश्चित ही डॉ राजीव बिंदल ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस विश्वसनीयता की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनवाया जाएगा।
उधर, साधु राम चौहान और दिनेश ठाकुर के द्वारा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को लेकर विनय गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





