लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

सराहां में धूमधाम से मनाया गया खंड स्तरीय महिला दिवस

PARUL | 7 मार्च 2024 at 9:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सराहां

महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वाधान में आज खंड स्तरीय महिला दिवस का बड़ी धूम धाम से आयोजन किया। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। जिसमें भूतपूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

womens-day-celebrated-with.jpg

इस अवसर पर डॉ. संजीव धीमान, उपमंडलाधिकारी, पच्छाद ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही नीलम शर्मा, जिला परिषद सदस्य, डॉ. मंजू शर्मा, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी, राजगढ़, डॉ. मीनू, आयुर्वेद अधिकारी, नरवीर शर्मा वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सराहां विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर 175 से अधिक की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वयंसिद्ध सोसाइटी की सदस्यों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय व्यंजनों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पोषाहार सामग्री, स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के अवलोकन व दीप प्रज्वलन से किया गया। दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने सर्वप्रथम समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं मुख्य अतिथि व विशिष्ठ व्यक्तियों का स्वागत किया।

दयाल प्यारी ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त महिलाओं एवं पच्छाद क्षेत्र की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं का बहुत योगदान रहा है। आज की तिथि में महिलाओं को अपने अधिकारों का भली भांति पता है तथा वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप में सक्षम हो चुकी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे जरूरतमंद महिलाओं को विभाग के योजनाओं के बारे में जागरूक करें एवं उन्हे इसका लाभ प्रदान करने में सकारात्मक सहयोग करें।

उनके द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान में अनेको नेक योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ समस्त महिलाएं उठा भी रही हैं। उनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों के गठन उनके सुदृधिकन तथा आय उपार्जन गतिविधियों को बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की अपने ऊपर निर्भर रहने में बड़ा योगदान रहा है।

डॉ. संजीव धीमान, उपमंडलाधिकारी, पच्छाद द्वारा अपने संबोधन में महिलाओं को बधाई दी एवं महिलाओं को स्वावलंबन के ओर अग्रसर होने पर भी बढ़ाई दी। उन्होंने कहा कि आज इस देश में महिलाओं हर स्तर चाहे राजनैतिक हो, चाहे सरकारी सेवा हो, चाहे वैज्ञानिक क्षेत्र हो, चाहे आर्थिक क्षेत्र हो में अपनी पहचान बनाई है तथा अपने आपको सक्षम होने बारे भी साबित किया है।

उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रूण हत्या जैसे नृशंस अपराधी बारे चिंता जाहिर की। उन्होंने आग्रह किया कि महिलाओं को बेटी के जन्म का भी वैसे ही स्वागत करें जैसे बेटों के जन्म पर किया जाता है। उनके द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित की है जिस से सभी बेटियां अच्छी शिक्षा ग्रहण करे तथा बीच में ही वे स्कूल ना छोड़ें।

नीलम शर्मा, जिला परिषद सदस्य द्वारा भी महिलाओं को दिवस की शुभकामनाएं दी एवं महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना लोहा मानने बारे प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे राजनैतिक क्षेत्र में भी संलिप्त हैं व आर्थिक गतिविधि में संलिप्त है एवं सफल भी रही है। नरवीर शर्मा द्वारा भी समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई दी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य विभाग को चाहे पल्स पोलियों अभियान हो या बच्चों एवं महिलाओं को प्रतिरक्षण करने में सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की।

डॉक्टर मंजू शर्मा, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी द्वारा कविता के माध्ययम से महिला दिवस की बधाई दी एवं महिलाओं को उनके दैनिक गतिविधियों के साथ साथ अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक रहने का आवाहन किया तथा योगा करने बारे भी सुझाव दिया। वीना शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण बारे अपना संबोधन कर महिलाओं के उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गीत व संगीत के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, महिला सशक्ति करण एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर सराहां वृत के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों के 15 बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, 7 6 सहायिकाओं को पोषण में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने, 1 मिनी केंद्र कार्यकर्ता एवं 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधान मंत्री मातृ वंदन योजना में बेहतरीन कार्य करने पर मुख्य अतिथि के हाथों से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया एवं सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]