लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिक्किम लैंडस्लाइड में हिमाचल का वीर सपूत शहीद, नाहन के मनीष ठाकुर ने दिया सर्वोच्बलिदान

Shailesh Saini | 2 जून 2025 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिक्किम में तीन डोगरा के लांस नायक ने कर्तव्य निभाते हुए त्यागे प्राण, पैतृक गांव में होगा सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नाहन

उत्तरी सिक्किम में रविवार देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ा बन के वीर सैनिक लांस नायक मनीष ठाकुर को छीन लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीन डोगरा रेजीमेंट में तैनात लांस नायक मनीष ठाकुर लगभग 7:30 बजे सिक्किम में छत्ते नामक स्थान पर हुए जानलेवा लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए । ब्रह्मपुत्र और तीस्ता नदियों में आए भारी उफान के बीच सिक्किम छत्ते में हुए इस विनाशकारी भूस्खलन ने सैनिक छावनी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई अन्य सैनिकों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि, लांस नायक मनीष ठाकुर के अलावा अन्य हताहतों अथवा घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सैनिक कल्याण बोर्ड जिला सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने शहीद लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें कमान कार्यालय से इस दुखद घटना की सूचना मिली है।

शहीद मनीष ठाकुर, वीर पिता जोगिंदर सिंह के सुपुत्र थे और नाहन के बड़ा बन गांव के निवासी थे। मेजर धवन ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर आज देर शाम या कल मंगलवार तक नाहन पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके पैतृक गांव बड़ा बन में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह खबर पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा लेकर आई है। शहीद मनीष ठाकुर का अभी हाल ही में विवाह हुआ था। मनीष ठाकुर की शहादतक खबर सुनने के बांकला स्कूल मे भी शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि मनीष ठाकुर इस स्कूल में पढ़ा करते थे।

वीर सनिक मनीष की शहादत की खबर फैलते ही न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सिक्किम में हुए इस भीषण भूस्खलन के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और बचाव कार्य जारी है।

भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और सेना मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

लांस नायक मनीष ठाकुर का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हिमाचल प्रदेश आज अपने एक वीर सपूत को खोने के शोक में डूबा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]