HNN / शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आम आदमी को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास करने चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और अपने दायित्वों के निर्वहन में सक्रियता सराहनीय है।
सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के समग्र विकास और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक नवोन्मेषी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वेबिनार के आयोजक अक्षय वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर, रशिम धर सूद, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, वरिष्ठ अधिकारी नीरज चांदला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





