लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करेगी कांग्रेस- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने व उनकी मांगों को पूरा करने में पूरी तरफ़ विफल रहें है। एक तरह मुख्यमंत्री कहते है कि केंद्र की मदद से कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करने का प्रयास करेंगे तो दूसरी तरफ़ इसे असंभव बता रहें है। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि वह चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने न तो युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से देखा और न ही कर्मचारियों की मांगों पर कभी कोई विचार किया। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है, सरकार की ओर से किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी गई। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की अधिकारियों व कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि चुनावों में अपनी हार देख भाजपा के नेता बौखलाहट में है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने कहा, भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर प्रदेश को 70 हजार के कर्ज में डुबो दिया है। आज मुख्यमंत्री अपने दौरों में बगैर किसी बजट प्रावधान की घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही प्रदेश के लोगों से किये अपने किसी भी वादों को पूरा किया और न ही केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी घोषणाओं को पूरा किया। प्रतिभा सिंह ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही अपने चुनावी वादों को अक्षरशः लागू कर इसे अपनी नीति दस्तावेज बना कर लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]