लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदेह होने पर बैंक ने 15 दिन पहले खोला खाता किया सील

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

15 दिनो में ही 71 ट्रांजेक्शन, डेढ़ लाख से अधिक का हुआ लेनदेन

HNN / संगड़ाह

पिछले कई वर्षो से पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में रह रहे उत्तराखंड के विकासनगर निवासी अफजाल अहमद बैंक में लेनदेन को लेकर संदेह के घेरे में आ गए है। 15 दिनो के भीतर ही करीब 71 ट्रांजेक्शन होने व जम्मू कश्मीर से बैक से अफजाल अहमद के बैंक खाते में हुई ट्रांजेक्शन के बारे शिकायत मिलने के बाद बैंक ने खाते को सील कर दिया है। अफजाल ने 15 फरवरी 2022 को ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में अपना खाता खोला था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी से लेकर एक मार्च तक उनके खाते में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा राशि जमा हुई है। 15 दिनो में 32 बार उनके खाते में ऑन लाइन पेमेंट जमा हुई है। खाते से 39 बार पेमेंट अन्य खातों में ट्रांसफर हुई है। 15 दिनो में खाते से कुल 1 लाख 38 हजार 72 रुपए की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है। हरिपुरधार क्षेत्र में गुरुवार को इस मामले को लेकर दिनभर खूब चर्चा रही। इस मामले को लेकर आज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हरिपुरधार में प्रदर्शन करेंगे।

उक्त संगठनो ने इस बारे में गुरुवार शाम को नायब तहसीलदार हरिपुरधार को एक ज्ञापन भी दिया है। ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा के प्रबंधक अनुराग ने बताया कि, अफजाल अहमद ने पहले ही 15 फरवरी को उनके बैंक में खाता खोला था। उन्होंने ज्यादा अधिकारिक जानकारी देने मे असमर्थता जाहिर की। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह व एएसपी सिरमौर बबिता राणा के अनुसार बैंक से इस तरह की कोई शिकायत अभी नही मिली है।

उधर, आरोपी ने खुद ही पुलिस को एक शिकायत लिखी और जसपाल सिंह नामक शख्स द्वारा धोखे से यह खाता खुलवाने व चलाने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]