लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शीतकालीन स्कूलों में इतने दिसंबर से होंगी परीक्षाएं, डेटशीट जारी

PRIYANKA THAKUR | 26 नवंबर 2021 at 10:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शीतकालीन स्कूलों के लिए समय सारिणी जारी की गई है।

इसके अनुसार तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन सुबह के समय 9:45 से 1:00 तक किया जाएगा। तीसरी कक्षा की परीक्षाओं का संचालन 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीसरी कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर     शनिवार        गणित
20 दिसंबर      सोमवार     पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर      मंगलवार      अंग्रेजी
22 दिसंबर       बुधवार        हिंदी

वही , पांचवी कक्षा की परीक्षाओं का संचालन भी 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 तक किया जायेगा।

5वीं कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर     शनिवार     अंग्रेजी
20 दिसंबर      सोमवार     पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर      मंगलवार     गणित
22 दिसंबर       बुधवार       हिंदी

आठवीं कक्षा की परिक्षाओं का संचालन 17 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 के बीच होगा।

8वीं कक्षा की डेटशीट
17 दिसंबर     शुक्रवार     अंग्रेजी
18 दिसंबर     शनिवार     संस्कृत
20 दिसंबर     सोमवार     गणित
21 दिसंबर     मंगलवार     कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, पंजाबी व उर्दु
22 दिसंबर     बुधवार     विज्ञान
23 दिसंबर     वीरवार     सामाजिक विज्ञान
24 दिसंबर     शुक्रवार     हिंदी
27 दिसंबर     सोमवार     हिमाचल की लोक संस्कृति व योग

परिक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पूर्व अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]