लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला से मुख्यमंत्री ने दिलाई प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल की शपथ , जागरूकता साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल 2030’ अभियान और स्वच्छ शिमला मुहिम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर शिमला से ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ थीम पर आधारित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल 2030 अभियान शुरू
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल 2030’ जागरूकता अभियान और ‘स्वच्छ शिमला अभियान’ का भी विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने और प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।

समाज के हर वर्ग ने दिखाई भागीदारी
इस अभियान में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों, गृह रक्षा जवानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में भागीदारी ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी है।

हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य इसकी पहचान है और इसे सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का उन्मूलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए लगातार जागरूकता और सहभागिता जरूरी होगी। उन्होंने इसे संस्कृति से जुड़ा कर्तव्य बताया और सकारात्मक सोच के साथ पर्यावरण की रक्षा का आह्वान किया।

उपस्थित रहे कई गणमान्य
कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, निदेशक डीसी राणा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त निदेशक प्रवीण गुप्ता, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]