लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला में हुई महारष्ट्र के पुजारी की हत्या, आरोपी फरार

PARUL | 13 अगस्त 2023 at 11:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

प्रदेश में फिर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि, पुजारी की हत्या किसके द्वारा की गई उस व्यक्ति का कोई पता नहीं चला है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक की पहचान 59 वर्षीय सुनील दास निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार पिछले दो वर्षों से ढली थाना के अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुजारी सुनील कुमार बीते एक सप्ताह से लापता था। स्थानीय लोगों द्वारा पुजारी की तालाश शुरू की गई लेकिन पुजारी का कहीं भी कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद शनिवार को पुजारी सुनील कुमार को मंदिर के पास झाड़ियों में मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों इस बाबत पुलिस को सुचना दी गई।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। जिस दौरान पुजारी के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने सभी स्थानीय लोगों के बयान को दर्ज किया और शव को अपने कब्जे में लिया। एसपी संजीव गांधी शिमला ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुजारी के शरीर पर चोट के निशान मिले है जिसके चलते यह मामला हत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें