लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादी के डेढ़ साल बाद ही उजड़ा सुहाग, बेटे का जन्मदिन मनाने की तमन्ना रह गई अधूरी…

SAPNA THAKUR | 9 दिसंबर 2021 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

माता-पिता सहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, DNA लेने विवेक के घर पहुंचे सेना के अफसर

HNN/ काँगड़ा

तमिलनाडू के कुन्‍नूर में बीते रोज हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में हिमाचल का एक जवान भी शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। एक तरफ जहां शहीद के घर मातम का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई तथा ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की जान ही बच पाई। वहीँ, इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर निवासी 29 वर्षीय लांस नायक विवेक कुमार भी शहीद हुए। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही जयसिंहपुर में सन्नाटा पसर गया।

विवेक नवंबर में ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे तथा परिवार वालों से वह जनवरी में फि‍र से आने का वादा करके गए थे। इसी बीच विवेक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो मानो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विवेक अपने पीछे बुजुर्ग पिता रमेश चंद, माँ आशा देवी, पत्नी प्रियंका रानी और अपने 2 महीने के मासूम बेटे को छोड़ गए है।

चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक ने अपने परिवार से कहा था कि जब उनका बेटा एक साल का हो जाएगा तो उसका पहला जन्मदिन वह धूमधाम से मनाएंगे। बेटे के पहले जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे, लेकिन विवेक की यह तमन्ना अधूरी रह गई। बता दें कि विवेक जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल के ठेहडू गांव निवासी थे। बताया जा रहा है विवेक पहले जैक राइफल में थे व बाद में पैरा कमांडो में सेवाएं दे रहे थे। विवेक की ड्यूटी वीआइपी की सुरक्षा में लगी थी।

उधर, गुरुवार को सेना के जवान भी विवेक के घर पहुंचे हैं। दरअसल हादसे में सभी मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए हैं, इसलिए सेना के जवान अब विवेक के घर पहुंचे हैं और परिवार के सदस्यों के डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। डीएनए सैंपल लेने के बाद ये जवान दिल्ली वापस लौटेंगे और फिर लांस नायक विवेक कुमार के डीएनए के साथ मैच किये जायेंगे। डीएनए मैचिंग के बाद ही मौत की आधिकारिक पुष्टि होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]