लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शनिवार को दिल्ली पहुंच सकती है नाहन की खुशबू

SAPNA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 7:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

रोमानिया के एयरो ऑर्टुल सुसेवा एयरवेज फ्लाइट से नाहन की खुशबू सुबह दिल्ली पहुंच सकती है। सुबह 3:00 बजे फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी। बता दें कि कीव से खुशबू व उसके अन्य सहपाठी एक निजी बस करके रोमानिया बॉर्डर पहुंचे थे। बॉर्डर से करीब 6 या 7 किलोमीटर पीछे उन्हें उतार दिया गया था। जहां से वे पैदल बॉर्डर की ओर गए थे।

Nahans-fragrance-may-reach.jpg

बॉर्डर से पार होते ही रोमानिया की सरकार के द्वारा उन्हें रेस्क्यू कैंप में रखा गया था। जहां पर पिछले 4 दिन से वह वापसी के इंतजार में थे। शुक्रवार को आज उन्हें ट्रेन से एयरपोर्ट ले जाया गया। जहां से खुशबू के द्वारा ट्रेन में अपने साथियों के साथ फोटो और जिस फ्लाइट से उन्होंने दिल्ली के लिए आना है उसकी फोटो भी उन्होंने शेयर की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही खुशबू के लौटने को लेकर ना केवल खुशबू के माता-पिता बल्कि पूरा प्रदेश भी बेसब्री से उसकी राह तक रहे हैं। खुशबू के द्वारा बताया गया था कि बॉर्डर पर एनजीओ और रोमानिया सरकार के द्वारा उनके लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई थी। बरहाल देखना अब यह है कि खुशबू कब दिल्ली के हिमाचल भवन से होकर नाहन पहुंचेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें